Latest
सीबीआइ ने कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए दी अर्जी

आरोपितों के अधिवक्ता ने अदालत से मांगा समय
अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महंत संदिग्ध मौत के मामले की विवेचना कर रहे सीबीआइ के अधिकारियों ने अभियोजन अधिकारी अतुल्य कुमार द्विवेदी व प्रदीप कुमार के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ के समक्ष अर्जी प्रस्तुत की। अदालत से अनुरोध किया गया कि इस घटना से संबंधित मामले की पूछताछ की सत्यता जानने के लिए आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति प्रदान की जाए। आरोपितों के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव एवं विजय द्विवेदी की ओर से एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके नार्को टेस्ट कराने के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की गई, जिस पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने 18 अक्टूबर की तिथि नियत की है।




