बहनों ने चीन की राखियां न लेने की अपील : दिया संदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज बैंक रोड चौराहे पर बहनों ने अपने हाथ से राखियां बना कर बेचने के लिए बैठी है । आशा किरण स्वंम सहायता समूह व इन्दिरा स्वंम सहायता समूह की बहनों ने चीन की राखियां न लेने की अपील की । बहनों द्वारा बनायी गई राखियां टीम बनाकर सहर में बेची जा रही है । बहनों ने बैंक रोड चौराहे के अलावा नेतराम चौराहा , कर्नलगंज , आनंद भवन के पास अपनी दुकानें लगायी । इन बहनों का सहयोग गांधी अकादमी संस्थान के निदेशक श्री ओमप्रकाश शुक्ला जी , शिक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनारायण यादव जी , कर्मचारी यूनियन नेता श्री रविशंकर मिश्र जी , माइकल, प्रोफेसर एन बी सिंह जी विज्ञान फाउंडेशन संस्था की अनुराधा , ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष सुबोध यादव व उम्मीद एक मुहिम बदलाव की के रवि कुमार ‘लेखक’ तथा इसी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव राहुल देव व संत गाडगे महासभा के महानगर अनन्त कुमार चौधरी ने किया जिन बहनों द्वारा राखियां बनायी गई उनके नाम निरूपा सिंह , यामिनी सिंह , रुबी , निशा , सुहानी सिंह , साहिबा ,पूनम , सोनाली , रीता , रोजी , किरन आदि ।


