Latest

वकील सीखेंगे वर्चुअल कोर्ट में बहस का गुर

बीसीआई ने उप्र राज्य बार कौंसिल से मांगा वकीलों का ब्यौरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । यूपी बार कौंसिल ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघों के अध्यक्ष और महासचिवों को पत्र भेजकर उनके संघ से जुड़े वकीलों का ब्योरा मांगा है। बार कौंसिल के अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय के अनुसार वकीलों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया को ई-मेल से भेजनी होगी। इसका उपयोग वकीलों को वर्चुअल कोर्ट में बहस के लिए प्रशिक्षित करने में किया जाएगा। प्रशिक्षण का कार्य केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय संयुक्त रूप से कराएंगे।
यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने बताया कि यह ब्योरा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने सभी राज्य बार कौंसिल से मांगा है। इस क्रम में उन्होंने सभी बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघों को पत्र भेजकर वकीलों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी मांगी है। अधिवक्ता संघों को सूचना एकत्र कर बीसीआई को 30 सितंबर तक ई-मेल पर भेजने का निर्देश दिया है। जो अधिवक्ता किसी संघ के सदस्य नहीं हैं, वे अपना विवरण यूपी बार कौंसिल को ई-मेल से भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button