बीईओ प्रारंभिक परीक्षा में 1127 परीक्षा केन्द्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सूबे के 18 जिलों में कुल 1127 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हर केन्द्र पर पेपर पहुंचा दिया गया है। ओएमआर शीट परीक्षा से दो दिन पहले पहुंचेगी। परीक्षा से पहले इन परीक्षा केन्द्रों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी-2019 के 309 पदों की भर्ती में पांच लाख 28 हजार से अधिक आवेदन यूपीपीएससी को प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को प्रदेश के 18 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए लखनऊ में सबसे अधिक 141 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि प्रयागराज में 106, आजमगढ़ में 48, बरेली में 50, आगरा में 105, गोरखपुर में 49, अयोध्या में 41, गाजियाबाद में 54, जौनपुर में 51, झांसी में 34, कानपुर नगर में 112, बाराबंकी में 23, मेरठ में 52, मुरादाबाद में 68, रायबरेली में 26, सीतापुर में 34, वाराणसी में 97 व मथुरा में 36 केंद्र बनाए गए हैं।




