Exclusive: संगम की रेती में बना राफेल लड़ाकू विमान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज के संगम क्षेत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फ़ाईन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मनोज कुमार,आशीष निषाद,विश्वजीत और बादल के माध्यम से रेत से बनाई गई कलाकृति।
सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंग्रेजों के अत्याचारों और अमानवीय व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता एकजुट हो इससे छुटकारा पाने हेतु कृतसंकल्प हो गई। सुभाष चन्द्र बोस,भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद ने क्रान्ति की आग फैलाई और अपने प्राणों की आहुति दी। तत्पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल,गाँधी जी,नेहरूजी ने सत्य,अहिंसा और बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। सत्याग्रह आंदोलन किये,लाठियाँ खाई,कई बार जेल गए और अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया। इस तरह 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए “स्वर्णिम दिन” बना। आज के दिन हमारे लिए यह विशेष दिन होता है स्वतंत्र दिवस को हम अपने कलाकृतियों के माध्यम से संगम की रेत में दुश्मन देशों को जवाब देने वाला राफेल लड़ाकू विमान वह देश की संस्कृति को रेत में कलाकृति बनाकर अपने नए युवा साथियों को संदेश दिया।



