हमें जो संस्कार और शिक्षा मिली उसे ही आगे चलकर के मैंने अपने जीवन में उतारा- डॉ गौतम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे ने विद्यालय के पूर्व छात्र डॉक्टर गौतम कोहली को इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित होने पर विद्यालय परिवार के समक्ष सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए । उनका माल्यार्पण, तिलक, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l उनके पूर्व कक्षाचार्य जटा शंकर तिवारी ने भी इस कार्य में प्रधानाचार्य जी का सहयोग किया इस अवसर पर डॉ गौतम कोहली ने सम्मान से अभिभूत होकर विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि इस विद्यालय से ही हमें जो संस्कार और शिक्षा मिली उसे ही आगे चलकर के मैंने अपने जीवन में उतारा और इसी के द्वारा मुझे सफलता मिली और मेरा प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय में भी यही संस्कार और शिक्षा मैं प्रदान कर सकूं अंत में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद दिया l कार्यक्रम का कुशल संचालन मान सिंह यादव ने किया
उन्हें बधाइयां देने वालों में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी ,शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार मौर्य ,दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम, अवधेश कुमार गुप्ता ,वकील प्रसाद ,वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार गुप्ता, शशि कपूर गुप्ता, प्रेम सागर मिश्रा ,प्रभात कुमार शर्मा ,दीपक दयाल ,रमेश चंद्र अग्रहरी, सत्य प्रकाश पांडे द्वितीय, अनूप सिंह ,विनय कुमार यादव, वंशराज सिंह ,विमल चंद दुबे, विभु श्रीवास्तव ,अजय सिंह चंदेल एवं सचिन सिंह परिहार, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाए शामिल रहे l



