Latest

मदरसों व दीनी अदारों में शान से फहराया गया तिरंगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत के ७४ वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मदरसों मे सादगी से झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र गान गाया गया।मदरसा जामिया निज़ामीया दायरा शाह अजमल में मदरसे के प्रबन्धक मो०फसीह उद्दीन निज़ामी ने झण्डा फहरा कर देश की शान तिरंगे को सलामी दी।प्रधानाचार्य सै०मो०शुऐब ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं नूर उल्लाह रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम के प्रांगड़ में मौलाना व मदरसे के प्रधानाचार्य जव्वादुल हैदर जव्वादी ने मदरसे के शिक्षकों के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग क़ायम रखते हुए झण्डा फहरा कर सलामी दी।समाजसेवी सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ करैली,अकबरपूर,दरियाबाद, हसनमन्ज़िल,मिनहाजपूर,रानीमण्डी,बख्शी बाज़ार,सब्ज़ी मण्डी आदि क्षेत्रों के मदरसों में कोविड १९ के दृष्टीगत छात्र छात्राओं को नहीं बुलाया गया केवल मदरसे के प्रबन्धक,प्रधानाचार्य व स्टाफ ही जश्ने आज़ादी के कार्यक्रम मे शामिल हुये।

Related Articles

Back to top button