Latest

जसरा के रेरा में बनाएगा मिनी स्टेडियम

यूपी सिडको कराएगा निर्माण, पहली किश्त जारी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । जनपद में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम जसरा ब्लॉक में बनेगा। इस स्टेडियम को बनाने में 3.94 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अच्छी बात यह कि शासन की तरफ से एक करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो चुकी है। स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को दी गई है। प्रारंभिक तौर पर कार्य भी शुरू हो चुका है। ग्राम सभा रेरा में जमीन चिन्हित करने के साथ ही मिट्टी की जांच के लिए नमूना प्रयोगशाला में भेजा जा चुका है।
ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के लिए पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। जसरा ब्लाक के रेरा में मिनी स्टेडियम बनाने की शासन की तरफ से मंजूरी भी मिल गई। इस मिनी स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक के साथ एक मल्टी पर्पज हॉल भी बनेगा। इसमें बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस जैसे इन्डोर खेलों की व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Back to top button