Latest

नहाए खाए के साथ शुरू हुआ डाला छठ व्रत

नहाए खाए के साथ शुरू हुआ डाला छठ का व्रत ।

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 19 नवंबर को होने वाले डाला छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से इस वर्ष भी सुविधा न मुहैया कराए जाने के बाद पूर्वांचल महासमिति तैयारियों को लेकर कमर कस चुका है। समिति की ओर से घाट के समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। समतलीकरण में चार ट्रैक्‍टर को लगाया गया है। साथ ही बिजली व्यवस्था के लिए भी कार्य शुरू हो गए हैं। पूर्वांचल महासमिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में संगम तट पर चार ट्रैक्टरों से समतलीकरण कराया जा रहा है, जिससे छठ पूजा में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े । उन्होंने बताया हर वर्षों की भांति इस बार भी समतलीकरण कराकर के विद्युत की व्यवस्था कराई जा रही है। 18 नवंबर को नहाए खाए के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। 19 नवंबर को होगी कुल देवता की पूजा। 20 नवंबर को सूर्य अस्त होते ही अर्घ्य दिया जाएगा । 21 नवंबर को उगते सूरज को अर्घ्‍य दिया जाएगा। डाला छठ के मौके पर घाट पर हजारों की संख्या में भीड़ एकत्र होती है। लोग पूजा करने के बाद आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार करते हैं। छठ पूजा के श्रद्धालुओं को देखते हुए घाटों पर समतलीकरण का काम लगातार चल रहा है। आज से विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से चालू करने के लिए पूर्वांचल महासमिति के सदस्यों के द्वारा घाट पर 24 घंटे जीतोड़ मेहनत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button