कोरोना काल में रेलवे स्पेशल ट्रेन के नाम पर यात्रियों की जेब काट रही हैं-रेवती रमण सिंह

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने रेलवे द्वारा रोज नये नये नियमों के माध्यम से यात्रियों की जेब काटने का विरोध दर्ज करते हुए कहा कि रेलवे कोरोना संक्रमण काल को अवसर के रुप में ले रहा है जब पूरे देश में लाकडाउन में ट्रेन बन्द हो गई तो उसके बाद पुनः ट्रेन संचालन के लिए स्पेशल ट्रेन के नाम पर पेशे से सीए रेल मंत्री पियूष गोयल ने इसमें भी कमाई के लिए रोज नये नये नियम बना कर यात्रियों को लुटने कार्य करने लगें है।उन्होंने कहा कि लाकडाउन मे ट्रेन बंद होने के बाद पुनः उसी तरह से नियमित ट्रेन का संचालन क्यों नहीं किया गया स्पेशल ट्रेन का नाम देकर पैसा बनाने में लगें हैं यात्रियों को सुविधाएं कुछ स्पेशल नहीं मिल रही हैं । सासंद ने रेल मंत्री से मांग किया हैं कि पहले की तरह से ट्रेन का नियमित संचालन हो स्पेशल ट्रेन बन्द किया जाय । सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि रेलवे साधारण ट्रेन बन्द कर उसको एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करनेवाले हैं बीच के स्टेशन पर गैप कर तो स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों को प्राब्लम होगीं। उन्होंने कहा कि 500किमी दूरी का किराया चार्ज करने की रेलवे की योजना है चाहे बीच के स्टापेज पर ही यात्री को उतरना हो। प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे प्राईवेट आपरेटर को फायदा पहुचाने के लिए सारी कवायद कर रही हैं जिससें किराया इतना ज्यादा बड़ा दिया जाय कि प्राईवेट और सरकारी का अन्तर कम हो जाये।




