योगी सरकार के जंगलराज में अपराधियों के हौसले बुलन्द- अविनास

इलाहाबाद, (अनुराग दर्शन समाचार)। दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से आज लखीमपुर खीरी व गोरखपुर में बलात्कार व हत्या की बर्बर घटना के ख़िलाफ़ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके तहत इलाहाबाद में भी दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नौजवान भारत सभा के अविनाश ने कहा कि योगी सरकार के जंगलराज में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। लखीमपुर खीरी में हैवानियत की इस घटना के तुरन्त बाद ही गोरखपुर में भी ऐसी ही बर्बर घटना को अंजाम दिया गया। वास्तव में आज टीवी-चैनलों, फ़िल्मों, विज्ञापनों के ज़रिये स्त्री-विरोधी खुराक़ बाँटी जा रही है, और उन्हें सामान के रूप में पेश किया जा रहा है। समाज में प्रचलित स्रियों को हीन समझने की पुरानी मानसिकता के साथ मिलकर स्त्री विरोधी आपराधिक मानस तैयार हो रहा है, जिसकी वज़ह से आज समाज में महिलाएँ और छोटी बच्चियाँ तक सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े और जातिगत रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि से आने पर न्याय पाना भी मुश्किल हो जाता है। कुलदीप सिंह सेंगर और चिन्मयानन्द जैसे नेताओं को बचाने की पूरी कोशिश करके भाजपा सरकार ने अपराधियों के हौसले और भी बुलन्द कर दिये हैं। नौजवान भारत सभा और दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपराधियों को सख्त से सख्त सज़ा देने की माँग की। प्रदर्शन करने वालो में धर्मराज, विवेक, नीशु, प्रसेन, शिवा, अविनाश, अमित आदि शामिल रहे।



