पीआरएसयू को मिले सात नए शिक्षक

कार्य परिषद की बैठक में खोले गए लिफाफेप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में सोमवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में तीन विषयों में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए लिफाफे खेले गए। इस तरह सात शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई। चयनित सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें 21 दिन के भीतर ज्वाइन करने को कहा गया है।
विदित हो कि एक सप्ताह पहले भी कार्य परिषद की बैठक में आठ विषयों में शिक्षकों के 19 पदों के लिए लिफाफे खोले गए थे। उसके बाद 12, 13 और 14 अगस्त के बीच समाज कार्य, रक्षा एवं स्त्रोतजिक अध्ययन और भूगोल विभाग विषय के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हुई थी। सोमवार को कार्य परिषद की बैठक बुलाई गई। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा बंद लिफाफों को खोला गया।
समाज कार्य में विवेक कुमार सिंह का प्रोफेसर जबकि गीतांजलि श्रीवास्तव व कविता गौतम का असिस्टेंट प्रोफेसर पर चयन हुआ। इसके अलावा रक्षा एवं स्त्रोतजिक अध्ययन में दिव्या द्विवेदी और राहुल कुमार का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तथा भूगोल विभाग में श्वेता श्रीवास्तव और महविश अंजुम का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ। रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय ने बताया कि दिव्या द्विवेदी ने ज्वाइन कर लिया है।




