भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को

प्रयाग इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी वेदौं करछना में सुबह 11 बजे से होगी आयोजित
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार कोर कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय सिविल लाइन्स में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने की। गुरूवार को होने वाली जिला कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के बीच विचार-विर्मश किया गया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 22 जुलाई गुरुवार को जिला कार्यसमिति की बैठक प्रयाग इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी & मैनेजमेंट करछना वेदौं में सुबह 11 बजे आयोजित होगी जिसके मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री संतोष पटेल होगें। बैठक मे जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष की अपेक्षित श्रेणी भाग लेंगी।




