विजयपुर तिलोई स्थित प्राचीन चौरा माता मंदिर के कीर्तन और भण्डारे में शामिल हुये पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल

( सुमित पाण्डेय )विजयपुर मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बुधवार की दोपहर विजयपुर तिलोई स्थित प्राचीन चौरा माता के मन्दिर पहुँचे।जहाँ हर वर्ष की भांति इस बार भी कमेटी के सदस्यों द्वारा माता के भजन-कीर्तन और भण्डारे का आयोजन किया गया। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने वार्षिक कीर्तन-भजन में भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया।नपाध्यक्ष ने भण्डारे में शामिल होकर चौरा माता का प्रसाद की ग्रहण किया।नपाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि माता के भजन-कीर्तन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करना सौभाग्य की बात है।इससे मन को आत्मीय शान्ति मिलती है।इस मौके पर दीपक दूबे,प्रदीप तिवारी,महेश मिश्रा,भगवती यादव,संदीप अग्रहरि, सुरेश दुबे,संजय गौड़,नन्दू मौर्या,गुरु प्रसाद शर्मा,ऋतु चौबे,सभासद नरेश जायसवाल,रविकर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


