Latest

प्रयागराज में कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल का स्किल टेस्ट 26 नवंबर को

एसएससी: जेई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जेई यानी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वालिटी, सर्वेक्षण व अनुबंध) परीक्षा-2020 की भर्ती निकाली है। उक्त भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ है।

अभ्यर्थी 30 अक्टूबर की रात 11.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान एक नवंबर तक किया जा सकेगा।

ऑफलाइन चालान जमा करने की अंतिम तारीख तीन नवंबर तय की गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कर्मचारी चयन आयोग का काम प्रभावित हो गया था। परीक्षाएं लंबित होने के साथ नई भर्ती का काम भी रुक गया था।

कर्मचारी चयन आयोग की स्थगित परीक्षाओं को कराने के लिए तारीख तय कर दी गई है। साथ ही नई भर्ती का कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

इसके तहत जूनियर इंजीनियर-2020 के लिए आवेदन लिया जा रहा है। लेकिन, अभी उक्त भर्ती में पदों की संख्या तय नहीं की गई है।

जूनियर इंजीनियर-2020 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-1) 22 से 25 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी।

पेपर-2 की परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वहीं कर्मचारी चयन आयोग का कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल-(102) परीक्षा 2018 और कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2018 के अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट लेने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल के अभ्यर्थियों का 26 नवंबर को स्किल टेस्ट लिया जाएगा, जबकि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट दिसंबर में होगा।

Related Articles

Back to top button