Latest
रामार्चन पूजन महायज्ञ सम्पन्न

गाडरवारा,नरसिंगपुर ( अनुराग दर्शन समाचार )। पंच भाई तेरह खालसा के महामंडलेश्वर श्री संतोष दास जी महाराज के सानिध्य में श्री रामार्चन पूजन महायज्ञ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दूर से संत महात्मा उपस्थित हुए और पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। श्री रामार्चन पूजन महायज्ञ में गांव के आसपास के सैकड़ों लोगों ने पूजन किया और भंडारा ग्रहण किया। महंत गोपाल दास जी महाराज ने बताया इस तरह के आयोजन के माध्यम से जन-जन में भगवान राम के आदर्श और उनकी बताए गए रास्तों को अपनाने के लिए प्रेरित करना। इसी उद्देश्य के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




