Latest

संगम तट पर मंत्रोच्चार के बीच तीर्थराज प्रयाग में पंचक्रोसी परिक्रमा आरंभ

( अनुराग शुक्ला आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला में यहां पर सनातन धर्म का वैभव बढ़ाने के लिए भक्ति, वैराग्य व त्याग की धरा तीर्थराज प्रयाग में पंचक्रोसी परिक्रमा सोमवार सुबह संगम पूजन के साथ आरंभ हो गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्वावधान में यह तीन दिनी परिक्रमा होगी। संगम तट पर मंत्रोच्चार के बीच अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, श्रीमहंत विद्यानंद, श्रीमहंत नारायण गिरि, दंडी संन्यासी स्वामी महेशाश्रम, स्वामी विमलदेव आश्रम, स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी शंकर आश्रम आइजी केपी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी आदि ने मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन कर परिक्रमा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। सभी यात्रा सर्वप्रथम अक्षयवट का दर्शन करेंगे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्वावधान में यह तीन दिनी परिक्रमा 

 

इसके बाद मौज गिरि मंदिर व श्रीराम जानकी मंदिर तक परिक्रमा होगी। रामजानकी मंदिर से किन्नर अखाड़ा के संन्यासी भी यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह पहला मौका है जब अखाड़ा परिषद के किसी धार्मिक आयोजन में किन्नर अखाड़ा से जुड़े संन्यासी शामिल होंगे।

पंचक्रोसी यात्रा को लेकर प्रयागराज के लोग भी उत्साहित रहे। इसके तहत जगह-जगह यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।

पंचक्रोसी परिक्रमा यात्रा शाम तक चलेगी। यात्रा वेणी माधव सहित तमाम प्राचीन मंदिरों में जाएगी। वहां विधि-विधान से पूजन होगा।

Related Articles

Back to top button