अखिल भारतीय संयुक्त धर्माचार्य मंच एवं राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने किसान बिल का किया समर्थन

दंडी स्वामी विमल देव महाराज ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को भगवा अंग वस्त्रम पहनाकर ससम्मान आशीर्वाद दिया।
(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला दण्डी नगर के शिविर मछली बन्दर मठ में प्रयागराज क्षेत्र में अखिल भारतीय संयुक्त धर्माचार्य मंच एवं राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के द्वारा संयुक्त रुप से कृषि विधेयक का समर्थन एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजन करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाए गए कृषि विधेयक बिल का स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया
। इस अवसर पर दंडी स्वामी विमल देव महाराज ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को भगवा अंग वस्त्रम पहनाकर ससम्मान आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही आज नरेंद्र मोदी जी के रूप में देश को मजबूत नेतृत्व मिला और उन्ही के आशीर्वाद से श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और मंदिर के साथ-साथ राष्ट्र के मंदिर का भी निर्माण किया जा रहा है।
कृषि विधेयक लेकर के उन्होंने कहा कि यह कृषि विधेयक हमारे देश के 85% गरीब किसानों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा जो की स्वतंत्रता आंदोलन के बाद पहली बार किसी सरकार ने मजबूती भरा कदम उठाया है। तो वह है मोदी सरकार और इस कृषि विधेयक लेकर के जो भी भ्रम विपक्षियों के द्वारा फैलाया जा रहा है मात्र सिर्फ और सिर्फ राजनीति से प्रेरित है।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव आश्रम, राजेश आश्रम, महेंद्र स्वरुप ब्रहमचारी ,योगेंद्र ब्रहमचारी ,राजेश केसरवानी, रोहित कुमार विवेक मिश्रा ,राजू पाठक, रमेश पासी अभिषेक सोनकर एवम सैकड़ों दंडी स्वामी उपस्थित रहे।



