लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे अलग बजट हो सकता है। सरकार ने पिछला बजट 3.84 लाख करोड़ रुपए का पेश किया था।
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए योगी सरकार तक़रीबन सवा चार लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के बजट का मुख्य एजेंडा 2019 का लोकसभा चुनाव हो सकता हैं।
2019 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार पर खासा दबाव भी है। अपने दूसरे बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान और युवाओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को अपने बजट भाषण को अंतिम रूप दिया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश खर्च कम करने और आय के श्रोत को बढ़ाने की होगी इसके अलावा किसानों की आय दोगुनी करने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा जोर रहेगा।
जानकारों के मुताबिक योगी सरकार के इस बजट में केंद्र सरकार की योजनाओं पर खासा व्यव किया जा सकता हैं। ऐसे में कही सरकार का यह बजट भी मिडिल क्लास को निराश न कर दे।



