धारा 144 का उलंघन कर सपाइयों ने सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश, गिरफ्तार

प्रयागरज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश सरकार कि नितियों के खिलाफ में बढ़ती महिलाओं पर हो रहें अत्याचार, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटना को लेकर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर सपाइयों ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंकने पहुंचे थे । तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को धारा 144 का उलंघन करने और सीएम् का पुतला फूंकने की कोशिश करते सपाइयों को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने ले गई।
सपा की कर्मठ महिला नेता निर्मला यादाव के साथ और अन्य सपा साथियों ने क़ानून वेवस्था को लेकर ऐतिहासिक सुभाष चौराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला फूंकना चाहा लेकिन सुभाष चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सपाइयों के हाँथ से सीएम का पुतला छीन लिया और सभी सपाइयों को पुलिस की जीप में भर पुलिस लाइन ले गयी,
इस मौके पर सपा महिला नेता निर्मला यादव ने कहा की
मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस गरीबों पर अत्यचार कर रही है, और क़ानून व्यवस्था ताक पर रख अपनी मनमानी कर रही है, भाजपा का नारा है नारी बढ़ाओ नारी पढ़ाओ और बचाओ लेकिन आये दिन महिलाओं पर अत्यचार होता चला आ रहा है. कहां हैं नारी बचाओ और नारी बढ़ाओ के नारे लगाने वाले भाजपा के लोग।



