Latest

अब 33 मानकों पर कसे जाएंगे विद्यालय, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने जारी किया पत्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण अब 33 मानकों पर किया जाएगा। निरीक्षण आख्या ऑनलाइन भेजी जाएगी। निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) एवं खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी पेयजल, शौचालय, मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट, रसोईघर, क्लासरूम में फर्श का टाइलीकरण, रंगाई-पुताई, दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिंग, वायरिंग व विद्युत उपकरण की उपलब्धता आदि मानकों पर जांच करेंगे। इसके अलावा स्कूल में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की संख्या, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, लर्निंग आउटकम की निगरानी, रेमेडियल क्लास का संचालन, यूनिफार्म व किताबों का वितरण आदि बिन्दुओं को भी शामिल किया गया है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हर महीने डीएम की अध्यक्षता में होगी।

Related Articles

Back to top button