Latest

भाजपाइयों ने माइक्रो डोनेशन का लगाया शिविर

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रयागराज महानगर के मंडल स्तर पर माइक्रो डोनेशन का शिविर लगाया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा माइक्रो डोनेशन का यह अभियान देश के प्रति समर्पित है और इस अभियान के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की संस्कृति एवं मानव कल्याण के विकास के लिए लगाएगी।भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज महानगर में आज भारद्वाज मंडल के डॉक्टर एल एस ओझा के नर्सिंग होम में नर्सिंग होम एवं मीरापुर मंडल के मीरापुर में लगाया गया जिसमें 342 लोगों ने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया और बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ यल यस ओझा , शशि वार्ष्णेय राजेश केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button