FEATUREDLatestLetest

आज सपा बसपा व लोकदल के महागठबन्धन से कोई नहीं जीत सकता-अखिलेश यादव

Up डेस्क। महा गठबन्धन की लहर पूरे प्रदेश मे भाजपा को हराने के लिए ज़ोर पकड़ चुकी है। भाजपा मे हताशा क़ायम है।हम पाँच वर्षों में खुशहाली के रास्ते पर जा सकते थे मगर भाजपा की वजह से यह सम्भव नही हो सका।

अखिलेश ने मोदी जी का नाम न लेते हुए उन्के शौचालय और गैस कनेक्शन और सिलेण्डर वितरण पर भी हमला बोला कहा हमारा मानना है।की अगर लोग समपन्न और खुशहाल होंगे तो खुद आवास और शौचालय का इन्तेज़ाम कर लेंगे।कहा सिलेण्डर तो बाँट दिये लेकिन सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिये जिससे आज लोगों के घरों मे गैस चूलहे और सिलेण्डर एक कोने मे पड़े हैं।

कहा हेड कान्सटेबल को कभी गाड़ी नहीं मिलती थी हमने सौ नंबर देकर पुलिस को और बेहतर बनाया। इलाहाबादीयों को हमने सबसे ज़्यादा लैपटॉप बाँटे और वह आज भी उसे चला रहे हैं।आज यह लड़ाई बहोत बड़ी है लेकिन गठबन्धन ने इसे आसान कर दिया। भाजपा वाले गठबन्धन के बढ़ते जनाधार को जान गए हैं इस लिए उन्की भाषा बदल गई है।नोट बन्दी से हुई लोगों को परेशानी पर सवाल किया कहा प्रधानमंत्री जी कहते थे नोट बन्दी से आतंकवाद की कमर टूट जाएगी लेकिन यहाँ व्यापारीयों और आमजन को जहाँ तकलीफ उठानी पड़ी वहीं पुँजी पती और इन्के दोसतों की बल्ले बल्ले रही ।इन्के खास करोड़ो लेकर विदेश भाग गए।फूलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी पंधारी यादव के समर्थन मे पैग़म्बरपुर और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से राजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन मे करछना के मुंगेरी मे अपार जनसमूह को को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।जनसमूह से दोनो गठबन्धन के प्रत्याशीयों को भारी वोटों से जीताने की अपील की।कुँवर रेवती रमण सिंह,उज्जवल रमण सिंह,फुलपुर सांसद नागेन्द्र पटेल,रामसेवक पटेल,पूर्व विधायक गामा पाण्डेय,हाजी परवेज़ अहमद,सत्यवीर मुन्ना सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।मुंगारी की जनसभा की अध्यक्षता कुँवर रेवती रमण सिंह व संचालन महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने किया।प्रभारी प्रदीप चौधरी एम एल सी की देखरेख मुंगारी की सभा सम्पन्न हुई।जनसभा में कृषणमूर्ति सिंह यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,के के श्रीवास्तव,योगेश यादव,रामदेव निडर,अजय भारतीय,सन्दीप पटेल,जावेद अली,अमित यादव,परवेज़ आलम,अखिलेश कटियार,शैलेन्द्र प्रताप,जयवीर चौधरी,फक़ीर चन्द्र, अज्जू इसहाक़,,बासूदेव यादव,रिचा सिंह,निधि यादव,सबिहा मोहानी,एल वी रतनाकर,राजबली जैसल,सन्दीप यादव,रविन्द्र यादव,एस के मिश्रा,चौधरी सईद अहमद,गुलाब चमार,पंचूराम निषाद,गुलाब कली आदिवासी,नरेन्द्र सिंह,अब्दुल सलमान,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,मो०ग़ौस,रवि यादव,विक्रम सिंह पटेल,अब्बास नक़वी,मो०शारिक़,मो०अज़हर,मो० इसराइल,किताब अली,शाहिद प्रधान,सैफ फरीदी,सैफी हसन,मुन्ना औन ज़ैदी,मो०ज़ैद आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button