Latest

महिलाओं होगी आत्मनिर्भर तब होगा समाज का विकास –अनीता शेखर

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । गुरुवार को क्षेत्र के केडवर ग्राम पंचायत में महिला मंगल दल की अध्यक्ष माया मिश्र की अगुवाई में एक संगोष्ठी आयोजित की गई महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची तहसीलदार अनीता शेखर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपने परिश्रम का डंका बजा रही है समाज का सही मायने में विकास तभी होगा।

जब महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनेंगी मंगल दल में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने सभी को आत्मनिर्भरता की तरफ काम करने की बात कही।

इस दौरान प्रमुख रुप से ओम प्रकाश द्विवेदी, आंचल देवी, कमला देवी, मालती देवी, शीला देवी, ललिता देवी ,पुष्पा देवी, रश्मि प्रभा, पूजा देवी, सुमन देवी, अरुणा देवी, कृष्णावती देवी के अलावा आशीष कुमार मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ,नागेश्वर मिश्रा, करुणा शंकर तिवारी, विनोद पांडे, गायत्री प्रसाद मिश्र, घनश्याम मिश्रा, जगदीश्वर मिश्रा, आलोक मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button