Latest

बिहार झारखंड यात्रा सम्पन्न

देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा वैजनाथ धाम के दर्शन पूजन कर तत्पश्चात शंकराचार्य बासकीनाथ मंदिर का दर्शन किया

( अनुराग शुक्ला )पटना (अनुराग दर्शन समाचार ) ।झारखंड राज्य देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा वैजनाथ धाम के दर्शन दपूजन किया तत्पश्चात शंकराचार्य बासकीनाथ मंदिर जाकर दर्शन किया । झारखंड आगमन पर राज्य अतिथीग्रह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय अन्य गणमान्य लोगों ने शंकराचार्य जी का स्वागत किया । अगले दिन पटना पहुंचे । कांग्रेस नेता प्रद्युम्न यादव राधाकृष्ण मैरिज हाल मे स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन हुआ। स्वागत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षठ मदनमोहन झा खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव नरेंद्र कुमार विकल महिला नेता रीता सिंह राकेस कुमार जिला जज जहाँनाबाद तथा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। बिहार भ्रमण में शंकराचार्य जी आदि शक्तिपीठ पटनेश्वरी का विधिवत पूजन दर्शन किया। यहाँ माता सती की दायी जंघा प्रतिष्ठित है । मंदिर के महंत विनयशंकर गिरी ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वामी श्री का स्वागत किया। तत्पश्चात कंगन घाट पर गंगा पूजन किया और सिखों के दशवें व अंतिम गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्म स्थली पटना साहिब भी गये। पवित्र गुरु साहिब के दर्शन किये। गुरुद्वारा पदाधिकारी सरदार सूरत सिंह कमलजीत सिंह एवं सिख संगत ने सरोपा भेंट कर स्वागत किया। सम्पूर्ण यात्रा में बिहार विधानसभा सदस्य छत्रपति यादव उनके परिवार और पीपल नीम तुलसी अभियान के प्रणेता डाक्टर धर्मेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button