Latest

आसमान छूती महंगाई पर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम – दुर्गा प्रसाद गुप्ता

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज समाजवादी व्यापार सभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता स्थान जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय जॉर्ज टाउन पर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आसमान छूती महंगाई पर योगी सरकार अंकुश लगाने मे नाकाम है । सरकार कर रही है व्यापारियों का शोषण बाजार बाजार जाकर जागरूकता अभियान चलाइए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय हम 400 सीट जीत रहे हैं लॉकडाउन के समय योगी सरकार ने व्यापारियों के साथ बहुत जुल्म किया है ।
बिजली के बिल हो वाटर टैक्स हाउस टैक्स बच्चों की स्कूल की फीस बैंकों की ऋण में किश्त कोई छूट नहीं मिली है ।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि गांव व कस्बों के व्यापारियों को जी एस टी सचल दल के कर्मचारियों द्वारा जगह जगह जबरदस्त वसूली कर रहे व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। बैठक में महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केसरवानी महामंत्री रतन केसरी युसूफ अंसारी गणेश साहू मनोज गुप्ता श्वेता गुप्ता सावित्री सिंह रानी केसरवानी अनीता गुप्ता हर्षिता गुप्ता घनश्याम यादव रवि केसरवानी रवि यादव जीतू सोनकर अब्दुल मन्नान अरमान कुरेशी विजय साहू मिथिलेश पांडेय गौरव वर्मा मो. आरिफ शशांक साहू रामबाबू आयुष सोनकर देवेंद्र कुमार संगीता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button