Latest

महागौरी का पूजन करने मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शारदीय नवरात्र की नवमी और दशमी पर रविवार को महागौरी का पूजन करने मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जिलाधिकारी ने किया मां अलोपशंकरी का दर्शन

मंत्रोच्चार और आरती के बीच लोगों ने माता से दुखों को दूर करने की कामना की। सुबह से ही लोग देवी मंदिरों में जुटने लगे थे। अलोपशंकरी, कल्याणी देवी, समयामाई मंदिरों में भक्तों ने मां का दर्शन किया। नवमी दशमी दोनों तिथि होने के कारण भक्तों की भीड़ ज्यादा रही। पुष्पांजलि अर्पित नहीं हुई, प्रसाद वितरण नहीं हुआ लेकिन माता की आराधना में कोई कमी नहीं आई।
प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी सपरिवार अलोपशंकरी का दर्शन किया प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के महंत यामुना पुरी पुजारी राधेश्याम गिरी लालजी यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी का मंदिर में स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button