संविदा भर्ती का NSUI ने जताया विरोध,पुतला दहन में पुलिस से हुई झड़प

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के बाहर एनएसयूआई इविवि इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा समूह “ख”और “ग” के 5 साल संविदा नौकरी के विरोध में मुख्यमंत्री योगी बाबा का पुतला दहन का प्रयास किया गया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया ।। पुतला दहन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच भयंकर झड़प हुई और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रो के हाथ से पुतला छीन लिया पुतला छिनने के बाद छात्रों ने जमकर बवाल काटा। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा लाया गया यह काला कानून है प्रभारी जितेश मिश्र ने कहा कि सरकार रोजगार देने की जगह नये कानून से युवाओं को डस रही है इस मौके पर इविवि ईकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा सहीत सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करन सिंह परिहार, ईश्वर शरण के उपाध्यक्ष जय सिंह, दुर्गेश सिंह , अभिषेक द्विवेदी, प्रविण यादव, अक्षय यादव, कोमलाक्ष, अश्वनी यादव, अभिषेक द्विवेदी आदि रहे ।।


