
जौनपुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के जगदीशपुर क्रासिंग पर ट्रैक मरम्मत की वजह से रविवार को फाटक दस घंटे बंद रहा।

इससे लखनऊ-वाराणसी जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया। शाम छह बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। रेलवे प्रशासन की ओर से आम लोगों की सहुलियत को देखते हुए रविवार को ट्रैक दुरुस्त का फैसला लिया। फाटक बंद करने को लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया था।

गेट संख्या चार-ए स्लीपर बदलने के साथ ही पटरियों को भी दुरुस्त किया गया। निर्माण सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। इस दौरान भारी संख्या में रेलवे कर्मचारियों को लगाया गया। अधिकतर वाहन चालकों को मार्ग बंद होने की जानकारी ही नहीं थी। ऐसे में वह क्रासिंग तक आकर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला। क्रा¨सग के आस-पास पुलिस को भी लगाया गया। वाराणसी जाने वाले वाहनों को पकड़ी तिराहे से डायवर्ट किया गया। निर्माण की वजह से डाऊन लाइन से ट्रेनों का संचालन भी शाम तक बंद रहा। रविवार को छुट्टी होने की वजह से सड़क पर भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही।

