सरकार हठधर्मिता छोड़ हर किसान को पन्द्रह हजार और नौजवान को रोजगार देना सुनिश्चित करे- नरेंद्र सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l किसानों और जवानों पर लाठीचार्ज कराने वाली सरकार को हटाना होगा। जो सरकार बेरोजगारों को रोजी-रोटी न दे सके, उसे सत्ता मे रहने का कोई औचित्य नहीं है। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने आज मेजा क्षेत्र मे युवाओं के साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए कहा है।
अपने नेता अखिलेश यादव द्वारा जारी डिजिटल पत्रक को छपवा कर कई दिनों से लगातार वितरण के क्रम मे गुरूवार को नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के श्री राम किशोर इंटर कालेज जगेपुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा मे शामिल युवाओं को ‘अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा पत्रक’ को सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर क्षेत्र मे भ्रमण करते हुए सपा के लिए समर्थन मांगने की अपील कीl
साइकिल यात्रा मेजा क्षेत्र के लोटाढ़, भड़ेवरा, कोटहा, जगेपुर, बिसहिजन, लखनपुर, मेजारोड बाजार सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग माँगा।
17 सितम्बर को एक तरफ भाजपा से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया, वहीं समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारों के रोजगार के सवाल पर “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ” मनाते हुए सरकार से रोजगार की मांग की है।
सपा नेता नरेन्द्र सिंह के अगुवाई मे मेजा विधानसभा के अन्तर्गत मेजा के जगेपुर, उरूवा के ऊंचडीह बाजार, तथा माण्डा के बामपुर फाटक से साइकिल यात्राएं निकाली गई।
साइकिल यात्रियों को रवाना करने के पूर्व सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान नाकारा सरकार सबको नाकारा बनाने की कवायद मे है। सपा की मांग है कि सरकार हठधर्मिता छोड़ कर हर किसान को पन्द्रह हजार तथा हर नौजवान को रोजगार देना सुनिश्चित करे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l इस मौके पर सर्व श्री प्रेम चंद यादव शिक्षक नेता, संजय उर्फ़ कल्लू यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, पीयूष कुमार सिंह राजू, नरेन्द्र मिश्र, हिमांशु कुमार सिंह, प्रमिल यादव, आदर्श सिंह,अरूण कुमार शर्मा, गुलाम शाबिर, परवेज़ हुसैन, अशर्फी पाल, भोला पाल, केशव यादव एडवोकेट, अन्शुल दुबे, विजय बहादुर कुशवाहा,वीरेन्द्र यादव, चन्दू यादव, आकाश यादव, अनूप यादव, अरविंद कन्नौजिया, हीरा लाल मिश्र, संजय प्रधान, संदीप यादव, इन्द्र जीत यादव, कुन्जेश मणि यादव, दूध नाथ सरोज, उमाकान्त विन्द, चन्द्र शेखर प्रधान, मुलायम यादव, रामबाबू सरोज ,विनोद यादव, इन्द्र कुमार पटेल, राहुल यादव, सैफ अली खान, सुल्तान सहित सैकड़ों की संख्या मे रहे।




