एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ भवन पर डिग्रियां जलाकर किया बेरोजगारी का विरोध

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार) आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी और संविदा भर्ती के खिलाफ अपनी डिग्रियों की प्रति जलाकर अपना विरोध जताया एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की जब सरकार सभी नौकरियों को खत्म करने पर तुली हुई है तो हम छात्र, युवा ये बड़ी बड़ी डिग्रियां रख कर क्या पा जाएंगे। वही एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार अपने चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाने में इस कदर व्यस्त है की उसे छात्रों, युवाओं का भविष्य नही दिखता है, और लगातार छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा,जिला अध्यक्ष अक्षय क्रांतिवीर, इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा, इविवि प्रभारी जितेश मिश्र,हरिकेश हैरी,अभिषेक द्विवेदी,अश्विनी यादव,मुरारी यादव,आनंद मौर्य,धनंजय कुशवाहा,अंकित,वैभव,निशांत,शशांक, प्रवीण, गौरव,धीरेंद्र आदि छात्र मौजूद रहे।




