Latest

भूमि आवंटन से पहले निर्मोही अनी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने वैष्णव कुंभ मेला बैठक में किन्नर अखाड़े पर जताई आपत्ति

( अनुराग शुक्ला )वृंदावन, हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार) । वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है। भूमि आवंटन पर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक मशक्कत की जा रही है। मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप आवेदनों पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत अब अखाड़ों के लिए भूमि आवंटन होना है।

यह पवित्र भूमि भगवान श्रीकृष्ण की है इस आयोजन में शिविर के लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेगी। महामंडलेश्वर हिमांगी दास

भूमि आवंटन से पहले निर्मोही अनी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने वैष्णव कुंभ मेला बैठक में किन्नर अखाड़े पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किन्नर किसी संप्रदाय से जुड़े नहीं हैं। ऐसे में उन्हें भूमि का आवंटन नहीं किया जा सकता है। उधर, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास वृंदावन कुंभ में शामिल होने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

बीते महीने वृंदावन आईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी दास ने कहा था कि वृंदावन कुंभ मेला बैठक में शामिल करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह पवित्र भूमि भगवान श्रीकृष्ण की है। उन्होंने कहा था कि इस आयोजन में शिविर के लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर आवेदन करेंगी।
वृंदावन कुंभ मेला 16 फरवरी से 25 मार्च चलेगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। यमुना किनारे घाटों को संवारा जा रहा है। वृंदावन के संतों ने कुंभ मेला में आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नियंत्रण दिया है। इससे माना जा रहा है कि कुंभ मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इसके चलते अधिकारी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।

Related Articles

Back to top button