खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं काला आलू

शुगर के मरीजों के लिए काला आलू उनके लिए फायदेमंद
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शहर के नागरिकों में काले आलू की मांग बढ़ गई है। बताया जाता है शुगर के मरीजों के लिए साधारण आलू नुकसानदायक है। लेकिन काला आलू उनके लिए फायदेमंद है। इसका सबसे बड़ा कारण इस आलू में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट है। यह हार्ट, लीवर और फेफड़े के लिए फायदेमंद है। खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए भी यह संजीवनी बूटी से कम नहीं है। कृषि के उप परियोजना निदेशक ने बताया कि काले आलू में फ्लोरिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट होता है। इसमें फैट नहीं होता है। इसलिए यह खून की कमी को पूरा करके मोटापा कम करता है। साथ ही इससे विटामिन बी-6 भी मिलता है। इस आलू में 40 से 50 प्रतिशत तक आयरन रहता है।
*कई राज्यों में हो रही है बीज की सप्लाई*
काले आलू की खेती ने अब किसानों की इनकम बढ़ाना शुरू कर दिया है। बहरिया के किसान ने पिछले साल काले आलू की खेती शुरू की। उन्होंने 10 बिस्वा में काला आलू बोया। अब वह आसपास के किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार काला आलू का बीज उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिसा, असम, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली सहित यूपी के कई जिलों में भेजा है। इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि 1 किलो काले आलू का बीज बोने पर करीब 15 किलो तक काले आलू की पैदावार होती है। 1 किलो बीज का रेट 110 रुपए है।
*एंटी आक्सीडेंट शुगर पेशेंट के लिए है वरदान*
डॉक्टरो का कहना है कि काले आलू में पाया जाना वाला एंटी आक्सीडेंट शुगर पेशेंट के साथ, कैंसर के मरीजों व जिन भी मरीजों में खून की कमी की समस्या है, उन्हें कालू आलू खाना चाहिए। एंटी आक्सीडेंट आक्सीजन लेवल को बढ़ाता है। जिससे पेशेंट में हिमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है। इससे शुगर पेशेंट से लेकर खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को फायदा होता है।
*क्या-क्या है काले आलू में*
काले आलू में फैट बिलकुल नहीं होता है। यह खून की कमी को पूरा कर मोटापा कम करता है। इसमें 40 प्रतिशत आयरन रहता है। 15 प्रतिशत विटामिन बी-6 और 4 प्रतिशत फ्लोरिक एसिड होता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने और नवर्स सिस्टम को मजबूत करता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं के लिए है।
स्वाद में साधारण आलू से बेहतर है।
*यह आलू खाने में साधारण आलू से कहीं अधिक टेस्टी है*
इसको मटर, गाजर, मेथी, गोभी में मिलाकर खाया जाता है।
इसके पकौड़े और समोसे भी बन सकते हैं। इसमें संतरे वाले सारे विटामिन होते हैं।



