Latest

भाजपा युवा मोर्चा टीकाकरण का कैंप लगाकर एवं महिला मोर्चा मास्क बनाकर वितरण करते हुए लोगों की सेवा करें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के द्वारा वर्चुअल बैठक के आयोजन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महामारी के दौर में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी है कि वह सेवा ही संकल्प के मूल मंत्र को लेकर लोगों की सेवा करें उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा के द्वारा प्रयागराज महानगर के समस्त टीकाकरण के केंद्रों पर कैंप लगाकर लोगों को का सहयोग करें और वही महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मास्क बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करें। युवा मोर्चा बैठक की अध्यक्षता सचिन मिश्रा एवं महिला मोर्चा की अध्यक्षता श्रीमती माया द्विवेदी जी ने किया बैठक का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा जी ने किया।बैठक में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी मयंक दुबे मयंक यादव सचिन मिश्रा यस कौशल उत्कर्ष शर्मा बचपन गुप्ता सौरभ मेहता वर्षा जायसवाल अंजलि गोस्वामी रेखा यादव सूर्यकांत त्रिपाठी युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थितरहे।

Related Articles

Back to top button