Latest

नदियों एवम पहाड़ों का सीना चीर माफिया कर रहे अवैध खनन

तमाम कवायदों के बाद भी अवैध खनन पर नहीं लग रहा अंकुश ।

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र में तमाम सरकारी दावों एवं कड़े निर्देशों के बावजूद भी अवैध खनन पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है ।हालात यह है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में पहाड़ों और नदियों का सीना चीरकर खनन के काम में लगे रहते हैं और दिन के उजाले में उनकी ढुलाई की जाती है ।जिसके चलते जहां एक ओर सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। हालांकि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए माननीय न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी तौर पर भी अफसरों को यह निर्देश जारी किया गया है कि अगर अवैध खनन कही होता हुआ पाया गया तो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।लेकिन इसकी जमीनी हकीकत सरकारी दावों के बहुत अलग है ।सरकारी आदेशों का कोई भी जमीनी पालन देखने को नहीं मिल रहा है। आरोपों पर गौर करें तो अवैध में संलिप्त खनन माफिया प्रशासनिक मिलीभगत के चलते ही लगातार इस काम को अंजाम दे रहे हैं । कुछ ट्रैक्टर चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके द्वारा माहवारी रकम अवैध खनन की एवज में दी जाती है ।अब सवाल यह पैदा होता है कि आखिरकार अवैध खनन किसके इशारे पर किया जा रहा है। क्षेत्र के गडरी ,कपासी ,धाव ,बड़ोखर सहित अन्य इलाकों में रात के अंधेरे में पत्थर का खनन एवं तोड़ाई का कार्य किया जाता है। दिन के उजाले में ट्रैक्टर चालकों द्वारा विभिन्न गावो में उसकी आपूर्ति की जाती है। दिन भर अवैध खनन वाहनों को सड़कों पर दौड़ते देखा जा सकता है ।सबसे खास बात यह है कि वाहनों के साथ-साथ उनको पास कराने के लिए कुछ लोग साथ मे भी लगे रहते हैं ।इसी तरह से इलाके में बेलन सहित अन्य नदियों में रात के अंधेरे में बालू का खनन किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अमला पूरी तरह से उदासीन दिख रहा है ।

Related Articles

Back to top button