Latest

सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था, तो प्राईवेट में मची लूट,

प्राईवेट डॉक्टर 500 की ओपीडी 2000 चार्ज कर रहे हैं कोरोना काल में।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कोरोना संक्रमण के बहाने प्राईवेट अस्पताल द्वारा मची लुट पर विरोध दर्ज करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण महामारी में जितना प्रोपेगेंडा शुरू में किया जब मरीजों की संख्या सैकड़ों मे थी उतनी ही शान्ति बना लिया जब मरीजों की संख्या करोड़ों मे पहुचने वाली हैं जल्द अमेरिका को पछाड़ कर भारत कोरोना संक्रमण मे प्रथम स्थान पर होगा लेकिन सरकारी मेडिकल सुविधा नगण्य हैं सरकारी कोरोना अस्पताल की अव्यवस्था से लोग भाग रहे हैं वहां मृत्यु दर और रिकवरी ज्यादा है जबकि होम अशोलेशन में रिकवरी रेट 99%से ज्यादा है ।उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था का फायदा प्राईवेट डॉक्टर और नर्सिंग होम, अस्पताल उठा रहे हैं जो कोरोना काल से पहले 500₹ ओपीडी का चार्ज करते थे आज वो 2000₹ चार्ज कर रहे हैं इसी तरह नर्सिंग होम और प्राईवेट अस्पताल भी अनापशनाप चार्ज कर रहे हैं जिससे मरीजों के घर खेत बेचने की नौबत आ रही हैं ।
प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार से सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की उपस्थित सुनिश्चित और चिकित्सकीय व्यवस्था मे सुधार के साथ प्राईवेट नर्सिंग होम व प्राईवेट अस्पतालों पर नकेल कसने की मांग करते हुए कहा कि इनके हर सुविधा का रेट तय किया जाय डिग्री के साथ और अस्पताल के बाहर ही फिक्स रेट का बोर्ड लगा हो जिससें मरीज के परिजनों को मालूम रहे कि किस टेस्ट या सुविधा का कितना चार्ज देना है।बाद में लम्बा अनापशनाप बिल से छूटकारा मिले।

Related Articles

Back to top button