अखाड़ा के संतो की बैठक में जबरदस्त हंगामा: अखाड़े के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई हाथ पाई
अखाड़ा के संतो की बैठक में जबरदस्त हंगामा: अखाड़े के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई हाथ पाई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )।अखाड़ा के संतो की बैठक में जबरदस्त हंगामा: अखाड़े के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई हाथ पाई। प्रयागराज में 2025 महाकुंभ को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और साधु संत अखाड़ों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। गुरुवार को मेला प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे अखाड़ों के साधु संतों के बीच जमीन आवंटन को लेकर विवाद खुलकर सामने आ गया। मेलाधिकारी और अन्य अफसरों के सामने ही साधु संत भिड़ गए। अखाड़ों के बीच पहले कहासुनी, हंगामा फिर मारपीट होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई।
अखाड़ों की जमीन निरीक्षण के पहले 13 अखाड़ों के साधु-संत बैठक के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास से किसी बात को लेकर किसी साधु से झगड़ा हुआ और नौबत मारपीट तक आ गई। इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी हरी गिरी महाराज को झगड़ा रोकना पड़ा।
बताया जा रहा है कि ये झगड़ा अखाड़ों के दो गुटों साधु-संतों के बीच है। कहा जा रहा है एक गुट बैठक के दौरान हर-हर महादेव के नारे लगा रहा था जिससे दूसरे गुट को ये नागवार गुजरा जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट, धक्का-मुक्की शुरू हो गई।



