Latest

संगम क्षेत्र में पुलिस की बर्बता से तीर्थ पुरोहित समाज में रोष

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक आज संगम क्षेत्र पं. रामकृष्ण तिवारी के तख्त/घाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आज संगम क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मीयों द्वारा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के प्रत्येक घाटों से जबरन 100 रु. का चालान काटा गया। वजह पूछने पर सम्बन्धित दरोगा ने पुलिस विभाग के बड़े अधिकारीयों का हवाला दिया।

जबरन तरीके से काटे जा रहे चालान का जब प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया तो उपस्थित पुलिसकर्मियों ने संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों को यात्रीयों को कर्मकांड न कराने देने की धमकी दी गई है। मौके पर मौजूद प्रयागवालों ने मामले को जोर शोर से उठाने के लिये प्रयाग में नवनिर्मित प्रयागवाल युवा वाहिनी को अवगत कराते हुए।

मामले का पूरजोर विरोध करने की मांग की है। जिसपर प्रयागवाल युवा वाहिनी के पदाधिकारी महासभा के उच्च पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीयों से इसकी शिकायत कर विरोध करने का निर्णय लिया है।
यदि मामले को अधिकारीयों द्वारा सुलझाया नहीं गया. तो युवा तीर्थ पुरोहित पुलिस के खिलाफ सड़क पर आ कर विरोध करेंगे।वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैध ने कहा है। कि यदि पुलिस विभाग के आला अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर इसका निपटारा नहीं करते तो यह मामला लखनऊ तक जायेगा. राज्यपाल. मुख्यमंत्री. सहित सरकार के सभी मंत्रीयों से मिलकर इसका विरोध कर ज्ञापन सौपा जायेगा। प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित आज संगम क्षेत्र में दिवंगत हुए प्रयागवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख चाका श्रीराम जी तिवारी जी के आस्मिक निधन होने पर प्रयागवाल समाज की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। तभी संगम चौकी के पुलिसकर्मीयों द्वारा प्रयागवाल के घाट पर पहुँच कर जबरन तरीके से चालान कर पैसा वसूल करने लगे। उक्त अवसर पर श्रवण कुमार शर्मा. माधवानन्द शर्मा. अमितराज वैध. मनोज शर्मा. विवेकानंद शर्मा. चन्दन तिवारी. विजय मिश्रा. गोलू पान्डेय. रसिक तिवारी. असीम भारद्वाज. गोपाल काला. अरविंद भारद्वाज. अनिल मिश्रा. बलराम शर्मा. सुरेश तिवारी. शम्भू भारद्वाज. राकेश शर्मा. नितिन शर्मा. घनश्याम पान्डेय. राजू शर्मा. गोपाल जी. लाल शोकहा. पवन पान्डेय. सहित सैकड़ों तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button