Latest

दरवाजा लगाने के विवाद में मारी गोली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दरवाजा लगाने के विवाद में रविवार रात बेली गांव में पड़ोसी ने एक युवक के सीने में गोली मार दी।

हमलावर फरार, घायल युवक एसआरएन में भर्ती

वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। घायल युवक को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात मौके पर पहुंचे डीआईजी ने घटना की जानकारी ली। पता चला कि दिन में विवाद होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।

पुलिस ने बताया कि बेली गांव का रहने वाला अमित कुमार यादव अपने घर के बाहर एक दरवाजा लगवा रहा था, जो पड़ोसी भैया लाल श्रीवास्तव के घर की ओर खुल रहा था

। भैया लाल ने इसका विरोध जताया। उनका कहना था कि उनकी जमीन में दरवाजा खुल रहा है, जिससे आवागमन उनकी तरफ होगा। रविवार को विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर कैंट थाने ले गई।

कैंट पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया।
रविवार रात अमित यादव सब्जी लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी भैया लाल श्रीवास्तव ने उसे गोली मार दी। गोली गर्दन के नीचे और सीने के ऊपर की तरफ लगी। इस घटना से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की मदद से अमित यादव को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी दिनेश सिंह स्वरूप रानी अस्पताल और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी के घर वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button