Latest

बिना वारिश के ब्रह्मलीन महंतों की जमीन व सुविधा निरस्त करें प्रशासन : स्वामी महेशाश्रम

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज ने ब्रह्मलीन उन महंतों की जमीन व सुविधा को खत्म कराने की मांग उठाई है जिनके कोई वारिश नही है क्योंकि दण्डी समाज के कुछ लोग ऐसे ब्रह्मलीन संतों की पीठ पर फर्जी लोगों को महंत बनाकर उनकी माघ मेला की जमीन और सुविधा पर कब्जा कर रहे है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बुधवार को बयान जारी करके परिषद के संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज ने कहा कि दंडी स्वामीनगर के ब्रह्मलीन महंतों, पीठाधीश्वरों की जमीन व सुविधा पर कुछ लोगों कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए फर्जी तरीके से महंत और पीठाधीश्वर बनाकर चादरपोशी कर रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से फर्जी है और उसको मान्यता नही दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दंडी स्वामी समाज उसे मान्यता नहीं देता। कहा कि डिन ब्रह्मलीन महंतों का कोई वारिश नही है उनकी जमीन व सुविधा को प्रशासन जब्त कर ले। फिर उसे नियमानुसार वितरित करे। उन्होंने कहा कि परिषद जल्द प्रशासन को इसका प्रस्ताव देगा। जिससे अधिकारी को गुमराह करने की साजिश सफल न हो। उन्होंने कहा कि माघ मेला क्षेत्र में हर कार्य नियम व परंपरा के अनुसार होगा। इसमें किसी की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। जो नियम विरुद्ध काम करेगा, उसका पूरा समाज मुखर विरोध करेगा।

Related Articles

Back to top button