Latest

जूही श्रीवास्तव एंटी क्राइम एंटी करप्शन महिला विंग की जिला अध्यक्ष नियुक्त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में वरिष्ठ समाज सेविका जूही श्रीवास्तव को महिला विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कॉलेज रामबाग प्रयागराज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में एंटी क्राइम एंटी करप्शन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन का विस्तार देते हुए विभिन्न सदस्यों एवं पदाधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान किया गया जिसमें मुख्य रुप से मंडल उपाध्यक्ष संदीप सिंह जिला अध्यक्ष विनोद जायसवाल जिला, अध्यक्ष महिला विंग नंदिता एकांकी को मंडल अध्यक्ष(आन लाइन उपस्थित रही) से मनोनीत किया गया साथ ही जूही श्रीवास्तव को महिला के जिला अध्यक्ष का दायित्व सौप कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक डॉ०प्रमोद शुक्ला, विशिष्ट अतिथि डॉ० शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद, डॉ० श्याम देव, संदीप सिंह,राम जी केसरवानी ऋषभ जी, विनोद जायसवाल विमल गुप्ता, शिवाकांत कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष तिवारी और संचालन अवधेश ने किया ।

Related Articles

Back to top button