फुटपाथ व्यापारियों का चालान बंद करें फुटपाथ एकता समिति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फुटपाथ व्यापारियों का नगर निगम द्वारा 500सौ रुपए चालान किया जा रहा है ।
चालान के विरोध में फुटपाथ व्यापारी एकता समिति प्रयागराज द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया । व्यापारियों ने सिविल लाइंस के बिग बाजार ताशकंद मार्ग पर किया ।
इस अवसर पर व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने कहा कि पटरी के दुकानदारों के उत्पीड़न बंद होना चाहिए कोरोना कॉल में जहां व्यापार नहीं चल रहा है।
नगर निगम प्रशासन का तानाशाही रवैया अपना रखा है। फुटपाथ व्यापारी एकता समिति जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरी ने कहा कि उजाड़ने से जाने से पहले दुकानें आवटन के साथ प्रमाण पत्र देना चाहिए।
चालान के नाम पर वसूली हो रही है नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा अब आंदोलन होगा।
प्रदर्शन में राहुल साहू कमलेश कुमार सरोज गुप्ता विवेक साहू अवधेश कुमार आशीष साहू मनोज कुशवाहा संतोष कुमार रवि पांडे विजय गुप्ता मंगला राजेश रंजीत अभिषेक गुप्ता छोटे लाल साहू नरेश सोनकर मंगू कुमार मोनू गौरव रावत राजू पांडे अंकित फुटपाथ व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है।




