Latest

काली स्वांग व हनुमान दल पर रोक, बन्द कमरे में दो गज की दूरी रखते हुए आयोजन

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में सबसे पहले 12 अक्तूबर से श्री दारागंज की रामलीला शुरू होगी लेकिन रामलीला के दौरान इस बार निकलने वाली राम बारात, मां काली का नृत्य और हनुमान दल पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।

महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया व एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह से मिलने गया था।

मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने कहा कि कोरोना के कारण सड़क पर कोई आयोजन संभव नहीं है।

सिर्फ बन्द कमरे में दो गज की दूरी रखते हुए आयोजन हो सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कुल्लू यादव, जितेंद्र गौड़, तीर्थराज पांडेय, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button