नारी शक्ति को मजबूत करेगा ब्राह्मण समाज – प्रभा शंकर मिस्र

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज वैचारिक ब्राह्मण महासभा द्वारा यमुना बैंक रोड स्थित काली मंदिर के पास 21 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वास्तिक वाचन एवं शंखनाद के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभा शंकर मिश्रा ने ब्राह्मण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हित के लिए ब्राह्मण को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रियंका त्रिपाठी जी ने कहा नारी शक्ति को समाज में आगे बढ़ने और मुख्यधारा से जोड़कर संस्कृत और वेदों का ज्ञान कराने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में डॉ चंद्र देव मिश्रा ,प्रेम सागर शुक्ला ,आचार्य रामजस द्विवेदी,अंबुज पांडे ,अजय पांडे रामगोविंद द्विवेदी ,आशीष कृष्ण त्रिपाठी, बालमुकुंद त्रिपाठी त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया समस्त कार्यक्रम का नेतृत्व प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा किया गया।



