Latest

अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा महंगा, ऐसे हुई पिटाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। इंदिरा भवन में पीडीए अफसर के सामने ही एक दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी।

 

इंदिरा भवन में पीडीए अफसर के सामने दुकानदार की पिटाई

 

घटना उस वक्त हुई जब शिकायत की जांच करने पीडीए की अधिकारी वहां पहुंची थीं। मारपीट में जख्मी हुए दुकानदार ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।
करेली निवासी इरशाद की इंदिरा भवन में मोबाइल की दुकान है। इरशाद की माने तो इंदिरा भवन में कई दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। दुकान किराए पर ली है और आगे के हिस्से को किराए पर उठा दिया, जिससे चारों तरफ अतिक्रमण हुआ है। उसने अतिक्रमण की शिकायत की थी। बुधवार को पीडीए की जोनल अधिकारी शिवानी सिंह पूछताछ कर दुकान से जैसे ही महिला अधिकारी आगे बढऩे लगीं अराजकतत्वों ने इरशाद पर हमला कर दिया। इरशाद की तहरीर पर पांच नामजद समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button