जरा हट के

श्रीदेवी का निधन, आज शाम मुंबई लाया जा सकता है पार्थिव शरीर

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों की पहली महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से बीती रात दुबई में निधन हो गया। उन्हें दुबई के एक होटल में दिल का दौरा पड़ा।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज शाम तक श्रीदेवी के मृत शरीर को लाया जा सकता है।
आपको बता दें कि यूएई के नियमों के अनुसार, फिलहाल श्रीदेवी की डेड बॉडी स्थानीय पुलिस के कब्जे में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उनके परिजनों को डेड बॉडी सौंप दी जाएगी। यूएई में भारत के राजदूत भी श्रीदेवी के परिजनों के संपर्क में हैं।
बता दें कि श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। फिल्म इंडस्ट्री में और इंडस्ट्री से बाहर श्रीदेवी के चाहने वालों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपनी फेवरेट अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर फैंस दुखी हैं। जैसे ही उन्हें ये खबर मिली भारी संख्या में श्रीदेवी के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। फैंस का कहना है कि वो ये सुनकर अभी भी शॉक्ड हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
जानकारी के मुताबिक, वे पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करने गई थीं। लेकिन वहां, पर अभी कुछ देर पहले उन्हें अचानक मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे नहीं रही। जानकारी मिली है कि, श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी इसलिए दुबई नहीं गई क्योंकि वे अपनी आने वाली फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त हैं।
श्रीदेवी 54 साल की थी। पिछले साल उनकी फिल्म मॉम आई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा प्रभावित किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्में करते हुए एक मुकाम पर वो फीमेल सुपरस्टार बन गई थीं।
श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में सफलता पूर्वक कम बैककिया था। सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button