Latest

गुंडों और अपराधियों का साम्राज्य अंत होता दिखाई दे रहा है – गणेश केसरवानी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मालवीय नगर वार्ड की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था

कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता आएगी तो गुंडों और अपराधियों का सफाया होगा जो आज दिखाई पड़ रहा है समाजवादी पार्टी के शासन में जिस प्रकार से अपराधियों का बोलबाला था चारों तरफ गुंडा राज का शासन था जनता भयभीत रहती थी लेकिन जब 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आई उसके बाद उत्तर प्रदेश से अपराधियों का साम्राज्य का अंत होता दिखाई दे रहा है अपराधी आज उत्तर प्रदेश में भागा भागा फिरा हुआ है और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि संगठन के माध्यम से कार्य करते हुए मोदी और योगी की सरकार की उपलब्धिया जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में मुख्य रूप से विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी राजन शुक्ला विपिन कुमार गौरव बाजपेई विष्णु त्रिपाठी जीतू सारस्वत धीरज केसरवानी पंडित प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button