हॉस्टलों पर 6.96 करोड़ बकाया बिजली विभाग ने इविवि को चेताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों पर कुल 6.96 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। जबकि, यहा रहने वाले छात्रों से बाकायदे बिजली शुल्क लिया जा रहा है।
इविवि के कुल अभियंता ने डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह को पत्र लिखकर बकाया बिल भुगतान करने को कहा है। डीएसडब्ल्यू ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से इस पत्र साझा किया है।
साथ ही स्पष्ट किया है कि सभी अधीक्षक अपने हॉस्टलों के बकाया बिल का भुगतान करें। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अप्रैल से हॉस्टल खाली पड़े हैं। ऐसे में हॉस्टलों की फीस भी छात्रों ने नहीं जमा की है।
हॉस्टलों का बिजली बिल भुगतान करने के लिए विभाग ने कई बार इविवि के प्रशासनिक अफसरों को भी पत्र लिखा। इसके बाद आंशिक भुगतान किया गया। ऐसे में बिजली विभाग ने कई बार इविवि को नोटिस भी भेजा।
चेतावनी दी कि यदि बिल का भुगतान नहीं होता है तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऐसे में हर बार इविवि प्रशासन की तरफ से आंशिक भुगतान किया जाता रहा है। इविवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के हॉस्टलों पर बिजली का बिल अधिक बकाया है।
हॉस्टलों पर बकाए बिजली बिल का भुगतान करने के लिए हॉस्टल और इविवि प्रशासन गंभीर हैं।
हास्टलों पर बकाया बिजली बिल
जीएन झा हॉस्टल – 58,46,997
एसआरके हॉस्टल – 50,10,603
इंटरनेशनल हॉस्टल – 3,36,006
शताब्दी ब्वायज हॉस्टल – 53,89,716
डॉ. ताराचंद हॉस्टल- 2,71,13,259
पीडी गल्र्स हॉस्टल – 36,539
एसएसएल हॉस्टल – 74,20,830
पंत हॉस्टल – 21,44,456
एएन झा हॉस्टल – 3,47,879
डीजे हॉस्टल – 42,45,096
सर पीसीबी हॉस्टल – 62,40,282
एसएन गल्र्स हॉस्टल – 20,098
शताब्दी गल्र्स हॉस्टल – 32,067
हॉल ऑफ रेजिडेंस – 9,39,374
महादेवी वर्मा गल्र्स हॉस्टल – 25,89,449
कल्पना चावला गल्र्स हॉस्टल – 19,17,745


