Latest

एयरफोर्स (६५) ग्रुप का परिणाम एवं ENROLLMENT UST को घोषित करने के लिए चलायी मेजर कल्शी क्लासेज ने मुहिम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रक्षा क्षेत्र कि विख्यात संस्थान मेजर कल्शी क्लासेज प्रा.लि. के निदेशक सौरम सिंह द्वारा एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजिन किया गया। प्रेस कांफ्रेस का मुख्य विषय भारतीय वायुसेना द्वारा पिछले वर्ष 2020 परीक्षा में सम्मलित हुए विद्यार्थियों का ENROLMENT IST प्रेषित नहीं किया गया है एवं इस वर्ष जुलाई 2021 को हुए परीक्षा का अभी तक परिणाम घोषित नही किया गया है। पिछले 7-8 महीने में कई बार एयरफोर्स से सम्पर्क करने कि कोशिश की गई परन्तु उनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। लगभग 6-7 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होते है। लगभग डेढ साल से यह विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे है। आज पूरे देश में विद्यार्थियों का धैर्य टूटता हुआ दिख रहा है। बहुत सारे विद्यार्थियों का भविष्य भी खतरे में है। हम भारतीय वायुसेना से यह अनुरोध करना चाहते है कि परिणाम का एक उचित तिथि निश्चित करके अपने वेबसाइट पर प्रकाशित करें, जिससे विद्यार्थियों में व्याप्त भय की स्थिति को दूर किया जा सके। यह समस्या देशव्यापी है और अगर इसमे भारतीय वायुसेना स्पष्टता नहीं रखेगी तो इसका परिणाम बहुत बुरा भी हो सकता है। आज लाखो विद्यार्थी बेराजगार बैठे हुए है, इनमे से हजारो विद्यार्थी तो ऐसे है जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल खराब है एवं उनके पास अब कोई दूसरा विकल्प भी नहीं बचा है। हम सरकार का ध्यान इस तरफ आकर्षित करना चाहते है। कि इस समस्या का त्वरित निवारण करें एवं विद्यार्थियों को एक स्पष्ट तिथि देकर यह सुनिश्चित करें कि परिणाम कब आयेग।

Related Articles

Back to top button