Latest

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजन गरजे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल इकाइयों के सदस्यों ने आज जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया ।

अपराह्न पार्टीजन कलक्टरेट पर योगी सरकार विरोधी नारे लगाते इकट्ठा हुए। पार्टीजनों ने प्रदेश में क्रय केंद्रो पर धान की बिक्री कम होने तथा नमी के नाम पर वजन में कटौती से किसानों की दिक्कतों का आरोप लगाया।

कहा कि गन्ना किसानों को उनके उपज का बकाया अभी तक नहीं मिला । जब कि निजी नलकूपों के लिये बिजली दरों में बढ़ोतरी से किसानों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन को एसीएम को सौपते मांग की कि किसानों को धान की खरीद एमएसपी पर किये जाने की गारंटी दी जाय। जिन जनपदों में धान क्रय केंद्र नही खुले है तत्काल खोले जाय।

धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बंद किये जाने के साथ नलकूपों के लिये बिजली की बड़ी दरों को वापस लिये जाने के प्रदेश सरकार को निर्देश दे ।

प्रभारी सचिव उज्ज्वल शुक्ला, जमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, गंगापार अध्यक्ष राम किसुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय विवेकानंद पाठक, फुज़ैल हाशमी, संजय तिवारी, मुकंद तिवारी, अखिलेश यादव, विजय मिश्रा,सुरेश यादव, अरशद अली,अनिल पाण्डेय,जितेन्द्र तिवारी, डा0पूनम सिंह, जावेद उर्फी, अशंमन पटेल, विवेक पाण्डेय, सिब्तैन बबलू,प्रदीप द्विवेदी,मंजू संत,इरशाद उल्ला,शिव चंद्र बिन्द,हसीब अहमद, सहित सैकड़ो मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button